BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भीषण सड़क हादसा : ट्रक में सामने से घुसी मिनी बस , 7 की मौत, 9 घायल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 29, 2022

भीषण सड़क हादसा : ट्रक में सामने से घुसी मिनी बस , 7 की मौत, 9 घायल


रेवांचल टाइम्स: बहराइच के नानपारा लखीमपुर खीरी मार्ग पर सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर है। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र में नानपारा लखीरपुर मार्ग पर नैनिहा के पास हादसा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।

मिनी बस और ट्रक में भीषण टक्कर हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनी बस का आधा हिस्सा ट्रक में घुस गया। सवार उसमें फंसे ही रह गए थे। बाद में मिनी बस को कटर से काटकर किसी तरह लाशों और घायलों को निकाला गया। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि मिनी बस में सवार 7 लोग की मौत हो गई है। मरने वालों में चार पुरुष व तीन महिलाएं शामिल हैं। यह सभी लोग कर्नाटक से अयोध्या आ रहे थे। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में सिर्फ एक की पहचान हुई है। मनमच (36) पुत्र अज्ञात निवासी सुल्तानपुर कर्नाटक के थे।

No comments:

Post a Comment