BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
Big Breaking: कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की गोली मारकर हत्या, हमले में दो अन्य घायल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 29, 2022

Big Breaking: कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की गोली मारकर हत्या, हमले में दो अन्य घायल



पंजाब के मानसा जिले में पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसे वाला ) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सिंगर मूसे वाला पर यह हमला पंजाब की भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann) द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लिये जाने के ठीक एक दिन बाद हुआ. घायल अवस्था में उन्हें मानसा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मानसा अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. रंजीत राय ने बताया कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला को जब अस्पताल लाया गया था उनकी मौत हो चुकी थी

मानसा अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ रंजीत राय ने बताया कि तीन लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से सिद्धू मूसे वाला की मौत हो गई. दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है
सिद्धू मूसे वाला को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी है. घायल अवस्था में पंजाबी सिंगर को मानसा अस्पताल में भर्ती कराया गया था.


424 लोगों की हटाई गई थी सुरक्षा
बता दें कि शनिवार को ही पंजाब की भगवंत मान सरकार ने मूसे वाला समेत 424 लोगों की सुरक्षा वापस ली थी. बता दें कि शनिवार को ही पंजाब की भगवंत मान सरकार ने मूसे वाला समेत 424 लोगों की सुरक्षा वापस ली थी. मालूम हो कि मूसे वाला ने मानसा से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था. उन्हें आम आदमी पार्टी (AAP) के डॉ. विजय सिंगला ने हराया था. मूसे वाला बीते साल नवंबर में ही कांग्रेस में शामिल हुए थे.

No comments:

Post a Comment