मण्डला 13 मई 2022
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिछिया पंचायत
के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री उद्यमी क्रांति योजना व स्वरोजगार योजना का जागरूकता
शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सहायक प्रबधंक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र
अनिल दुबे एवं जिला समन्वयक उद्यमिता
विकास एस.के. शर्मा द्वारा नारायणगंज के बेरोजगार युवक युवतियों को स्वयं का
रोजगार स्थापित करने हेतु उपस्थित 79 युवक एवं युवतियों का पंजीयन किया गया एवं उचित मार्गदर्शन प्रदाय किया गया।
अनिल दुबे द्वारा म.प्र. शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति
योजना की विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री उद्यमी क्रांति योजना अंतर्गत
स्वयं का उद्योग के लिए 50 लाख तक ऋण एवं सेवा क्षेत्र एवं व्यवसाय हेतु 25 लाख तक ऋण ले सकते हैं। योजनार्तगत 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान
सी.जी.टी.एम.एस.ई. अतंर्गत बैंक गारंटी का प्रावधान है।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment