BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
उद्यमी क्रांति योजना एवं स्वरोजगार योजना अंतर्गत बीजाडांडी में हुए 65 पंजीयन 17 को मोहगांव एवं 18 को मवई में लगेगा जागरूकता शिविर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 13, 2022

उद्यमी क्रांति योजना एवं स्वरोजगार योजना अंतर्गत बीजाडांडी में हुए 65 पंजीयन 17 को मोहगांव एवं 18 को मवई में लगेगा जागरूकता शिविर

 






 

मण्डला 13 मई 2022

                जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीजाडांडी में आजीविका मिशन के सभाकक्ष में सहायक प्रबधंक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रेखा चौरसिया एवं बैंक अधिकारी मिहिप पटेल शाखा प्रबंधक स्टेट बैंक बीजाडांडी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री उद्यमी क्रांति योजना, स्वरोजगार योजना का जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सहायक प्रबधंक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रेखा चौरसिया द्वारा बेरोजगार युवक युवतियों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने हेतु उपस्थित 65 युवक एवं युवतियों का पंजीयन किया जाकर उचित मार्गदर्शन प्रदाय किया गया एवं विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री उद्यमी क्रांति योजना अंतर्गत स्वयं के उद्योग के लिए 50 लाख तक ऋण एवं सेवा क्षेत्र एवं व्यवसाय हेतु 25 लाख तक ऋण ले सकते हैं। योजनांतर्गत 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान सी.जी.टी.एम.एस.ई. अतंर्गत बैंक गारंटी का प्रावधान है। मिहिप पटेल शाखा प्रबंधक स्टेट बैंक द्वारा शिविर में बैंकिंग संबंधी प्रकियाओं की जानकारी प्रदान की गई। 17 मई 2022 को मोहगांव में एवं 18 मई 2022 को मवई के जनपद जनपद सभाकक्ष में एवं आईटीआई मंडला में खण्ड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक युवक एवं युवतियां शिविर में उपस्थित होकर शासन की योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।


No comments:

Post a Comment