BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भीषण सड़क हादसा : टवेरा-ट्रक की हुई जबरदस्त भिड़ंत में 7 लोगों की मौत, 1 गंभीर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, May 7, 2022

भीषण सड़क हादसा : टवेरा-ट्रक की हुई जबरदस्त भिड़ंत में 7 लोगों की मौत, 1 गंभीर

 



रेवांचल टाईम्स:महाराष्ट्र के नागपुर-उमरेड़ हाइवे पर दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उमरगांव के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, टवेरा एसयूवी और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें टवेरा सवार 7 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को नागपुर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात साढे दस बजे के करीब टवेरा उमरेड से नागपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान उमरगांव के पास टवेरा की टक्कर ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि टवेरा के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक में 6 पुरुष और 1 महिला शामिल है। सभी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment