BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लोकायुक्त की कार्रवाई:रोजगार सहायक को 1 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा,बिल के भुगतान के बदले मांगे थे रुपए - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 11, 2022

लोकायुक्त की कार्रवाई:रोजगार सहायक को 1 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा,बिल के भुगतान के बदले मांगे थे रुपए




रेवांचल टाईम्स: मप्र में लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को शिवपुरी जिले में एक रोजगार सहायक एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ग्राम पंचायत में हुए निर्माण कार्यों के बिल के भुगतान के एवज रिश्वत मांग रहा था। लोकायुक्त ग्वालियर ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।


ग्वालियर लोकायुक्त के मुताबिक, शिवपुरी जिले की जनपद पंचायत नरवर में आने वाली ग्राम पंचायत सिलरा का रोजगार सहायक नरेंद्र सिंह सोलंकी बिल के भुगतान कराने के एवज में 7 प्रतिशत कमीशन मांग रहा था। जिसकी शिकायत ग्राम सिलरा सरपंच के भाई वसीम खान ने एसपी लोकायुक्त ग्वालियर से शिकायत की थी।

आवेदक ने बताया कि लगातार कमीशन की डिमांड से परेशान होकर मैंने लोकायुक्त ग्वालियर से संपर्क किया था। शिकायत कर्ता ने बताया कि पंचायत के निर्माण कार्यों के भुगतान एवं मजदूरी के मस्टर अपलोड करने के एवज में 7 प्रतिशत कमीशन की राशि 2 लाख 17 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। दो लाख में सौदा तय हुआ।

ग्वालियर लोकायुक्त टीम ने बताया गया कि शिकायत की पुष्टि के बाद रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई गई थी। शिकायतकर्ता को 1 लाख रुपए पहली किस्त के रूप में देने के लिए तैयार किया गया था। करैरा जनपद पंचायत कार्यालय के सामने दोपहर 1:00 बजे जैसे ही रोजगार सहायक ने रुपए लिए, लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। मौके पर ही उसके हाथ धुलवाए गए, जो केमिकल युक्त नोट लेने के कारण लाल हो गए। लोकायुक्त पुलिस ने रोजगार सहायक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment