BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अनोखा विवाह:15 साल तक लिव-इन में रहने के बाद तीनों प्रेमिकाओं से की शादी, 6 बच्चे भी बने बाराती - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 2, 2022

अनोखा विवाह:15 साल तक लिव-इन में रहने के बाद तीनों प्रेमिकाओं से की शादी, 6 बच्चे भी बने बाराती




रेवांचल टाईम्स:आलीराजपुर में एक अनोखा विवाह हुआ। यहां के एक पूर्व सरपंच ने एक ही मंडप में तीन प्रेमिकाओं से एक साथ शादी की। चारों करीब 15 साल से लिव इन में रह रहे थे। दूल्हे ने शादी के कार्ड में तीनों प्रेमिकाओं का नाम भी छपवाया। शादी में इनके छह बच्चे भी बाराती बने। समाज के लोग भी बड़ी संख्‍या में पहुंचे।

नानपुर गांव (मोरीफलिया) के पूर्व सरपंच समरथ मौर्य ने अपनी तीन प्रेमिका नान बाई, मेला और सकरी से शादी की। ​​​​​समरथ को इन तीनों से अलग-अलग समय पर प्‍यार हुआ। वह 15 साल से अपनी तीनों प्रेमिकाओं के साथ रह रहा था। इस दौरान इनके 6 बच्चे हुए। 15 साल पहले समरथ की माली हालत अच्‍छी नहीं थी। इसलिए वह तीनों प्रेमिकाओं के साथ शादी कर नहीं पाया था। अब वो सक्षम है, उसके पास खेती-बाड़ी है। 30 अप्रैल और एक मई को आदिवासी रीति रिवाज से उसने शादी की।

No comments:

Post a Comment