BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्री मानसून एक्टिविटी शुरु, इन 12 जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 2, 2022

प्री मानसून एक्टिविटी शुरु, इन 12 जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश



रेवांचल टाईम्स। मई महीने के पहले दिन मौसम ने करवट ली। मौसम विभाग के मुताबिक 2 मई से लेकर 5 मई के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को दिन में तेज गर्मी पड़ी, तो दोपहर बाद कुछ जिलों में गर्मी से राहत मिली। शहर में दिनभर पश्चिमी गर्म हवाएं चलने से तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। दूसरी ओर वातावरण में आई नमी से प्रीमानसून एक्टिविटी के संकेत मिलने लगे हैं। दो तीन दिन इंदौर व आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला बदला रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 41.7 तो न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता, पश्चिमोत्तर राजस्थान से मप्र व उत्तरी छत्तीसगढ़ तक पूर्वपश्चिम टर्फ लाइन बनी हुई है। इससे बादल नमी आ सकती है। इस साल अप्रेल में एक बार भी प्रीमानसून एक्टिविटी नहीं होने से तापमान में गिरावट नहीं आई। मई का पहला दिन भी गर्म ही रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि इस समय एक टर्फ लाइन बनने से बादल व नमी मिल रही है। इससे इंदौर के आसपास दिन के तापमान में कमी आ सकती है।

10 साल में सबसे गर्म अप्रेल, औसत पारा 40 के करीब दस साल में इस साल अप्रेल सबसे ज्यादा गर्म रहा। औसत तापमान करीब 1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 31.3 डिग्री रहा। अधिकतम औसत तापमान भी 39.8 डिग्री व न्यूनतम 22.9 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। वैज्ञानिकों का कहना है कि सामान्य तौर पर गर्मी में पश्चिमी विक्षोभ की संख्या कम होने लगती है। इस बार अप्रेल में दो से तीन पश्चिमी विक्षोभ लगातार बने रहे।

इन जिलों में बन रहे हैं बारिश के आसार पाकिस्तान से आ रही हवाओं से बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण नमी आ रही है। इसी कारण, 5 मई तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है। इस दौरान भोपाल में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इंदौर में बादल छाने से गर्मी से राहत तो रहेगी, लेकिन बारिश नहीं होगी। अगले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर-चंबल, सागर, विदिशा, दमोह, रायसेन और देवास समेत 7 इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दोपहर तक गुना, अशोकनगर, सीहोर, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, छिंदवाड़ा और सिवनी में भी हल्की बारिश के आसार हैं।

No comments:

Post a Comment