BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अब इस शहर में 10 पैसे में प्रति हजार लीटर के हिसाब से बिकेगा पानी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 2, 2022

अब इस शहर में 10 पैसे में प्रति हजार लीटर के हिसाब से बिकेगा पानी



रेवांचल टाईम्स:शहर की प्यास बुझाने के लिए नगर निगम तिघरा से 4 पैसे प्रति एक हजार लीटर के हिसाब से 280 एमएलडी पानी सिंचाई विभाग से लेता है, लेकिन अब नगर निगम ने सिंचाई विभाग को 80 एमएलडी पानी देना शुरू कर दिया है। इससे 200 एमएलडी पानी का पैसा ही सिंचाई विभाग को देना पड़ेगा। बाकी के 80 एमएलडी पानी के पैसे को निगम द्वारा दिए जा रहे पानी के बदले लिया जाएगा।

इसके तहत नगर निगम ने सिंचाई विभाग को शर्मा फार्म स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से उपचारित पानी देना शुरू कर दिया है और प्लांट में साफ किया गया 80 एमएलडी पानी जलालपुर नहर के माध्यम से सिंचाई को मिलना शुरू हो गया है। प्लांट शुरू होने के बाद से साफ किया गया पानी पहले सामान्य तरीके से छोड़ा जा रहा था लेकिन हाल ही में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से समझौता होने के बाद अब यह पानी व्यर्थ जाने की बजाय किसानों को फायदा पहुंचाएगा।

इसके साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी, आर्मी और आलू अनुसंधान केन्द्र को भी 10 पैसे प्रति हजार लीटर के हिसाब से दो-दो एमएलडी पानी देने की योजना पर काम चल रहा है। निगमायुक्त का कहना है कि एसटीपी में साफ किए गए पानी को सिंचाई सहित अन्य कामों के लिए देने पर निगम की अतिरिक्त आय होगी और निगम का पैसा बचेगा।

यह विभाग लेंगे निगम से पानी एयरपोर्ट: 143 एकड़ भूमि में बनने वाले एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के निर्माण में प्रयोग के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी भी नगर निगम से पानी लेगी। इसके लिए निगम के अधिकारी और एयरपोर्ट अथॉरिटी अधिकारियों के बीच प्रारंभिक बातचीत पूरी हो गई है।

आलू अनुसंधान केन्द्र: आलू अनुसंधान केन्द्र अपने क्षेत्र में सिंचाई के लिए नगर निगम से दो एमएलडी पानी खरीदेगा। यह पानी सिंचाई में उपयोग किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के बीच दो दौर की बातचीत हो चुकी है। आर्मी: आर्मी अपने डेली उपयोग में आने वाले पानी की जरूरत पूरी करने के लिए नगर निगम से पानी खरीदेगी। निगम और आर्मी के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच प्रारंभिक दौर की बातचीत हुई है। सिंचाई विभाग: नगर निगम के शर्मा फार्म स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से सिंचाई विभाग को 80 एमएलडी पानी देना शुरू कर दिया है। यह पानी जलालपुर नहर में छोड़ा जा रहा है। इसके माध्यम से क्षेत्र की लगभग पांच सौ हैक्टेयर भूमि में सिंचाई हो सकेगी।

प्रस्तावों पर जल्द लगेगी मुहर नगर निगम सिंचाई विभाग से 4 पैसे प्रति एक हजार लीटर के हिसाब से 280 एमएलडी पानी लेता है। हमने अपने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से सिंचाई विभाग को 80 एमएलडी पानी देना शुरू कर दिया है। इसके बाद नगर निगम को 200 एमएलडी पानी का पैसा ही सिंचाई विभाग को देना पड़ेगा। 80 एमएलडी पानी के पैसे की बचत नगर निगम को होगी। जबकि एयरपोर्ट, आर्मी, आलू अनुसंधान केन्द्र को दोदो एमएलडी पानी देने के लिए प्रारंभिक दौर की बातचीत हो चुकी है। - किशोर कान्याल, निगमायुक्त

No comments:

Post a Comment