BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खैरा पलारी पंचायत बनी जुआ का अड्डा जुआ खेलते भ्रस्ट सरपंच नया कारनामा विडियो जमकर हो रहा है, वायरल पंचायत भवन में चल रहा है जुआ... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 2, 2022

खैरा पलारी पंचायत बनी जुआ का अड्डा जुआ खेलते भ्रस्ट सरपंच नया कारनामा विडियो जमकर हो रहा है, वायरल पंचायत भवन में चल रहा है जुआ...



रेवांचल टाईम्स - जनपद पंचायत केवलारी की ग्राम पंचायत खैरा पलारी तो आये दिन शुर्खियो में रहती है कभी भ्रस्टाचार के मामलों को लेकर तो शासकीय राशि में गवन को लेकर तो कभी अपने निजी स्वार्थ के चलते अपने पद का दुरूपयोग कर नियम विरुद्ध कारनामों को लेकर इस ग्राम पंचायत को जिम्मेदारो ने भ्रष्टाचार करने का चारागाह बना रखा है शिकायतो के बाद कार्यवाही न होना और कार्यवाही होना तो गोल मोल जबाब देना ये आम बात है क्योंकि इस ग्राम पंचायत के मुखिया के ऊपर जिम्मेदार सत्ता पक्ष और कुछ जिम्मेदार अधिकारियों ने शरण दे रखी है जिस कारण से भ्रस्ट और भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और इस पंचायत की अगर सुक्ष्मता से जांच होती है तो मुखिया ओर उनके चहेते सब की सब सलाखों के पीछे नजर आइगे पर इन रसूखदारों पर कार्यवाही करेगा कौन क्यो की नोटों की लालच से सब ने आँखों मे पट्टी जो बांध रखी है !

                वही पर इन दिनों सोशल मीडिया में एक विडियो जमकर वायरल हो रहा है । जहाँ पर सरपंच और उसके साथी सरकारी पंचायत भवन को ही जुआ का अड्डा बना रखा है और खुलेआम शासकीय भवन में जुआ चल रहा है ये वीडयो कौन बनाया क्यो बनाया ये जानकारी नही लग पाई है पर शोसल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही इस विडियो में सरपँच ओर उसके साथी जुआ खेलते नजर आ रहा है वही लोगो की माने तो भृष्ट सरपंच की दबंगई कहकर विडियो वायरल हो रहा है। जनचर्चा है कि उक्त विडियो खैरा पलारी पंचायत के जिम्मेदार सरपंच रणजीत ठाकुर का है जो वीडियो में जुआ खेलते दिखाई दे रहे है। जिसमें खैरा पलारी सरपंच पंचायत भवन के अन्दर जुआ खेलते एवं खिलाते नज़र आ रहे हैं। आपकों बता दें कि कुछ दिनों से खैरा पलारी पंचायत के सरपंच की दबंगई एंव भृष्टाचार को लेकर जिला प्रशासन एवं अखबारों की सुर्खियों में विषेश रूप से बना हुआ है। इसी बीच सरपंच का जुआ खेलते विडियो समाने आया है। 

         वही खैरा पलारी एंव आस पास क्षेत्रों में इन दिनों शराबियों सट्टोरियो एवं जुआरियों का आतंक जोरों से है । जन चर्चा व्याप्त है कि खैरा पलारी सरपंच रणजीत ठाकुर बड़े पैमाने में इनकी भूमिका भी पाई जारही हैं और कही न कही ये बात में कितनी सच्चाई की सरपंच साब अपने चहेतों को किस स्तर तक लेजाना चाह रहे है यह तो समय ही बता पाएगा वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत भवन का कभी कभार बड़े स्तर तक का संचालन होता है और जुआरियों से नाल भी लिया जता है  जुआरियों से मिली हुई नाल का क्या किया जाता है इसकी जानकारी अभी प्राप्त नही हुई है और जो वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रही है जिसकी पुष्टि रेवांचल टाईम्स न्यूज़ की नहीं करता है। भवन के अंदर जो शख्स जुआ खेल रहा है या खिलवा रहा है वह खेरा पलारी सरपंच से उसकी शक्ल हु बहु मिल रही है।


इस सम्बन्ध में इनका कहना है कि..


फोन के माध्यम से खैरा पलारी सरपंच रणजीत ठाकुर से जानकारी ली तो उनके द्वारा बताया गया मुझे नहीं पता ऐसी कौन सी वीडियो है ‌।जो वायरल हो रही है ।मुझे भेजते हुए आप स्वतंत्र हैं।


                             रणजीत ठाकुर  खैरा पलारी सरपंच



इस सम्बन्ध में इनका कहना है कि



वह तो साफ है ना खेलते और ना खिलाने के आदि ऐसी कोई प्रवत्ति नहीं है।


                           शमशेर खान खैरा पलारी पंचायत सचिव



इस संबंध में इनका कहना है कि..



हमारे नॉलेज में ऐसा कुछ नहीं अगर ऐसा कुछ है तो आप हमें बताइए हम कार्रवाई करेंगे।


                  पलारी चौकी प्रभारी 


                     आशीष खोबरागडे


अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट...

No comments:

Post a Comment