BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गर्भवती महिलाओं का पंजीयन एवं हाई रिस्क चिन्हांकन के लिए 13 एवं 17 मई 2022 को आयोजित होगा वृहद् शिविर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 11, 2022

गर्भवती महिलाओं का पंजीयन एवं हाई रिस्क चिन्हांकन के लिए 13 एवं 17 मई 2022 को आयोजित होगा वृहद् शिविर

मण्डला 11 मई 2022



मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए प्रत्येक गर्भवती महिलाओं का शीघ्र पंजीयन तथा स्वास्थ्य जांच, परीक्षण उपरांत हाईरिस्क चिन्हांकन करते हुए निरंतर निगरानी एवं सुरक्षित प्रसव करवाया जाना आवश्यक है। इसके लिए कार्यवाही में आगामी सात दिवस तक निरंतर घर-घर जाकर ए.एन.एम., आशा कार्यकर्ता नई गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन करेंगे एवं अनमोल पोर्टल पर पंजीयन करेंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने समस्त बीएमओ को निर्देशित किया है कि 13 एवं 17 मई 2022 को व्ही.एच.एन.डी. सत्र दिवस में प्रत्येक गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच एवं परीक्षण कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर, चिकित्सा अधिकारी के द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र एच.डब्लू.सी., प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर किया जाये। जिसमें हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का अधिक से अधिक चिन्हांकन कर कम्यूनिटी हेल्थ ऑफीसर, चिकित्सा अधिकारियों के साथ टेग किया जाये। जिससे कि संबंधित गर्भवती महिलाओं को हाईरिस्क चिन्हांकन आधार पर समय-सीमा में प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। 13 एवं 17 मई 2022 को आयोजित शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी विशेष आमंत्रित करें। गर्भवती महिलाओं का अनमोल पोर्टल पर निरंतर पंजीयन संबंधित ए.एन.एम., कम्यूनिटी हेल्थ ऑफीसर के द्वारा एवं हाईरिस्क तथा 4 ए.एन.सी. जांच, प्रबंधन विकासखण्ड स्तर से डाटा एन्ट्री ऑपरेटर से करवाया जाये।

No comments:

Post a Comment