दिल्ली में हीट वेव का कहर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले कई दिन भारी होने वाले हैं। दरअसल, तापमान में बढ़ोतरी तो होगी ही, साथ में हीट वेव का कहर भी जारी रहेगा। ऐसे में दिल्लीवासियों पर दोहरी मार पड़ने जा रही है। ऐसा ही हाल दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश का भी रहेगा। इन इलाकों में गर्म हवाएं सताएंगी।
मध्य प्रदेश में बढ़ा गर्मी का प्रकोप
पड़ोसी राज्यों से आ रही गर्म हवाओं से मध्य प्रदेश का पारा लगातार चढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 के पार पहुंच गया है। जबकि खरगोन में सबसे अधिक तापमान रेकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने 13 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इसमें छिंदवाड़ा, गुना, सतना, ग्वालियर, अशोक नगर, राजगढ़, सागर, दमोह , छतरपुर, खरगोन, धार, शाजापुर, रतलाम शामिल हैं।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 19.0 40.0
श्रीनगर 8.0 27.0
अहमदाबाद 25.0 41.0
भोपाल 22.0 42.0
चंडीगढ़ 19.0 40.0
देहरादून 17.0 37.0
जयपुर 24.0 41.0
शिमला 18.0 28.0
मुंबई 26.0 34.0
लखनऊ 19.0 41.0
गाजियाबाद 24.0 39.0
जम्मू 20.0 36.0
लेह 3.0 17.0
पटना 24.0 41.0
राजस्थान के बाड़मेर में 44 डिग्री पहुंचा पारा
राजस्थान के रेगिस्तान के इलाकों में गर्मी का प्रकोप पिछले कई दिनों से लगातार जारी है। राजस्थान के बाड़मेर जिले में पारा 44 के पास चला गया है। रेगिस्तान के इलाकों में गर्मी के चलते पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आमतौर पर इस तरह की गर्मी यहां मई-जून माह में देखने को मिलती थी, लेकिन इस बार 2 महीने पहले ही गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है।

No comments:
Post a Comment