Breaking

revanchal times new

MP में बड़ा खुलासा: हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी...ग्राइंडर, कटर और छेनी हथोड़ी से बनाते थे खतरनाक हथियार.




रेवांचल टाइम्स:देवास पुलिस को खतरनाक हथियार तैयार करने वाला एक कारखाना मिला है, जहां ग्राइंडर , कटर मशीन और छेनी हथोड़ी के माध्यम से देशी पिस्टल, रिवाल्वर सहित देशी कट्टे तैयार किए जाते थे, पुलिस ने जिंदा कारतूस के साथ दर्जनों की संख्या में हथियार जब्त कर आरोपियों को भी धर दबोचा है।

24 रिवाल्वर, देशी पिस्टल, देशी कट्टे सहित 8 कारतूस जानकारी के अनुसार देवास जिले की हाटपिपलिया पुलिस ने अवैध हथियार बनाने के कारखाने का खुलासा किया है, पुलिस ने करीब 24 रिवाल्वर, देशी पिस्टल, देशी कट्टे सहित 8 कारतूस, तलवार, फालिया, गुप्ती जब्त की है। इसी के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new