रेवांचल टाईम्स - सचिव को हटाने की मांग नहीं करता काम जनपद पंचायत चौरई सी ई ओ जांच कराई जाएगी और सचिव पर कार्यवाही भी होंगी अगर सत्यता पाई गई तो चौरई जनपद पंचायत के अंतर्गत बाकानगनपुर ग्राम पंचायत की सैकड़ों महिलाएं गुरुवार दोपहर चौरई जनपद कार्यालय पहुंची। यहां उन्होंने गांव में पानी नहीं मिलने पर सरपंच हाय-हाय के नारे लगाए। साथ ही गांव में बनी पानी की समस्या को खत्म करने के लिए जनपद पंचायत सीईओ से मांग की।
महिलाओं ने सीईओ जे पी ठेपे को बताया कि गांव में दो माह से नलों में पानी नहीं आ रहा है। साथ ही गांव में लगे 2 हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। इससे एक किमी दूरी से पानी लाना पड़ रहा है। दो दिन पहले भी ग्रामीणों ने पंचायत का घेराव कर पानी की मांग की थी।
इस प्रकार से मामले की गंभीरता को देखते हुए सीईओ ने पीएचई के अधिकारियों को तुरंत तलब किया। साथ ही घटवा ग्राम पंचायत के सचिव शिव उइके से बात की । सचिव ने बताया कि ट्यूबबेल में पानी नहीं आ रहा है कही चौक हो गया है लेकिन सचिव की मनमानी के चलते पानी का सप्लाई ग्राम में नहीं करवाना चाहता। जबकि सरपंच का कहना है कि वाटर लेवल गिर जाने से पानी का सप्लाई बाधित हो रहा है। महिलाओं का आक्रोश बढ़ जाने के बाद सीईओ ने सचिव से कहा की मे भी आ रहा हु तत्काल ग्राम पहुचे ताकि समस्या का तुरंत निराकरण किया जा सके आप ग्रामीणों के साथ और वस्तु स्थिति देखिए साथ ही पीएचई के अधिकारी को भी जमीनी स्तर की हकीकत देखने को साथ चलने को कहा । तुरंत वहां की पानी व्यवस्था सुचारु रुप से चालू करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान केसर चौहान , रीना सोलंकी,जया श्रीवास, इंद्रा विश्कर्मा, दिनेश रघुवंशी, रामनारायण साहू,स्वामी पटेल आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment