Breaking

revanchal times new

MP Board 10th and 12th Result 2022 : इस दिन जारी होगा रिजल्ट, सामने आई तारीख!




रेवांचल टाइम्स :मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के अंत या मई के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। खास बात ये है कि इस बार बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। आपको बता दें स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद 5 मार्च से कॉपियों की चेकिंग शुरू हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि मूल्यांकन का काम शेड्यूल के मुताबिक चल रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि 7 मई तक रिजल्ट आ सकता है।

पहले चरण में इतनी कॉपी होंगी चेक —
आपको बता दें मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण में करीब 60 लाख कॉपियो का मूल्यांकन किया जाएगा। तो वहीं अभी यानि मार्च में होने वाले पेपरों की कापियों की चेकिंग दो दिन बाद यानि 16 मार्च से शुरू होगी। खास बात ये है कि मूल्यांकन जिला स्तर पर किया जाएगा। कॉपियों के चेक होने के बाद रिजल्ट तैयार किया जाएगा। इस संबंंध में बोर्ड ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 10वीं-12वीं का मई तक रिजल्ट आने की संभावना है। मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों को 10वीं की प्रति कापी जांचने पर 12 रुपये और 12वीं के लिए 13 रुपये के साथ प्रतिदिन आने-जाने का भत्ता मिलेगा। इस समय मूल्यांकन के दौरान केंद्रों पर धारा 144 लागू रहेगी। विद्यार्थियों का नुकसान न हों इसलिए कक्षा 12वीं की कॉपियां बड़ी सावधानी और सतर्कता के साथ चेक की जाएंगी। इतना ही नहीं मूल्यांकर्ताओं को मंडल (MPBSE) ने सबसे खराब और सबसे अच्छे अंक लाने विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

इन छात्रों की कॉपियां होंगी दोबारा चेक —
1 भी नंबर भी पाने वाले या 90 फीसदी अंक पाने वाले वि​द्यार्थियों की कॉपियां दोबारा चेक की जाएंगी। वहीं एक या दो अंक से किसी विषय में विशेष योग्यता या प्रथम श्रेणी की पात्रता से वंचित होने वाले परीक्षार्थियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

बता दे कि इस साल 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 और 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 18 लाख छात्र शामिल हुए थे। खास बात ये है कि इस बार बोर्ड द्वारा 10वीं-12वीं के विभिन्न प्रश्न पत्रों में गड़बड़ियां पाए जाने पर छात्रों को बोनस अंक मिलेंगे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new