रेवांचल टाइम्स डेस्क - मानव आयोग ने कहा - डीजीपी व आईजी रीवा एक सप्ताह में दें जवाब
सीधी जिला मुख्यालय की कोतवाली थाना पुलिस ने आठ युवकों के न केवल कपड़े उतरवाए, बल्कि उनके अर्धनग्न फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी करवा दिए। मामला सीधी के स्थानीय विधायक और उनके बेटे के खिलाफ सोशल मीडिया पर खबर प्रसारित करने से जुड़ा था। पुलिस ने पहले रंगकर्मी श्री नीरज कुंदेर को गिरफ्तार किया, तो उनके समर्थन में कुछ और युवक थाने पहुंच गए। लेकिन पुलिस ने उन सभी को हिरासत में लेकर उनका अर्धनग्न अवस्था का फोटो खींचा और वायरल भी कर दिया। मामले की शिकायत राजधानी (भोपाल) पहुंचने पर सीधी कोतवाली थाने के टीआई श्री मनोज सोनी एवं एसआई श्री अभिषेक सिंह को लाइन अटैच कर दिया गया है और मामले की जांच एडिशनल एसपी, सीधी को सौंप दी गई है। घटना बीते शनिवार (दो अप्रैल 2022) की है।
मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मध्यप्रदेश और पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रीवा से एक सप्ताह में जवाब मांगा है।

No comments:
Post a Comment