BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP Weather Update : मध्यप्रदेश के 27 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, April 8, 2022

MP Weather Update : मध्यप्रदेश के 27 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी



रेवांचल टाईम्स:मध्य प्रदेश के 27 जिलों में मौसम विभाग ने लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है प्रदेश में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की अशंका है। मौसम विभाग ने 10 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में गर्मी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर में भीषण गर्मी पड़ने की संभावनाएं जताई गई है। मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने आज 8 अप्रैल 27 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है और 18 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, सागर, रीवा, सतना, छिंदवाड़ा, उमरिया, भोपाल, राजगढ़, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, रतलाम और शाजापुर जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस खरगोन में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण मध्य प्रदेश पर चक्रवाती घेरा बना हुआ है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वही केंद्रीय मौसम विभाग ने 8 से 10 अप्रैल तक पूरे मध्य प्रदेश में आरेंज अलर्ट किया गया है।

वही स्काईमेट वेदर की मानें तो अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दक्षिण पंजाब, दक्षिण हरियाणा-दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में लू चलने की संभावना है। अगले 3 दिनों तक गुजरात के उत्तरी हिस्सों में लू का प्रकोप रहेगा।

No comments:

Post a Comment