BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
IPL मैच पर सट्टा लगाने का आरोपी गिरफ्तार....लाखों का मिला बही-खाता, 2 हजार, 5 मोबाइल, लेपटॉप जब्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 19, 2022

IPL मैच पर सट्टा लगाने का आरोपी गिरफ्तार....लाखों का मिला बही-खाता, 2 हजार, 5 मोबाइल, लेपटॉप जब्त

 





रेवांचल टाइम्स,जबलपुर। ग्वारीघाट पुलिस एवं क्राईंम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सटोरिया किंग को आईपीएल का ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा खिलाते हुयेे रंगे हाथों दबोच लिया।

थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्रीमती भूमेश्वरी चौहान ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि दुबे कम्पाऊण्ड मकान नम्बर 600 ग्वारीघाट निवासी तनिष्क नागरानी उर्फ तनु अपने घर पर मोबाईल तथा लैपटॉप के माध्यम से के.के.आर एवं राजस्थान रॉयलस के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खिला रहा है । सूचना पर थाना ग्वारीघाट एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई । जहां तनिष्क नागरानी 20 साल सट्टा खिलाते हुए मिला। आरोपी के पास से 1 लेपटॉप, विभिन्न कम्पनी के 5 मोबाइल, लैपटॉप चार्जर ,मोबाईल पावर बैंक एवं एच पी कंपनी का माऊस, 1 कापी , 1 मेट्रो डायरी जिनमें सट्टा का हिसाब लिखा हुआ है तथा नगद 2 हजार रूपये जब्त करते हुये कार्रवाई की गई।

No comments:

Post a Comment