रेवांचल टाइम्स == मंडला ज़िले में विगत काफी दिनों से आदिवासी बाहुल्य मण्ड़ला जिले के गाँव गाँव और शहरों की हर गलियों, पान ठेलो, चायपान की दुकानों, किराना दुकानों मैं बेधड़क बेरोकटोक धड़ल्ले से बगैर किसी ड़र और भय के सट्टा पट्टी का अवैध कारोबार दिन रात संचालित किया जा रहा है । जिसकी तमाम जानकारी संबंधित क्षैत्रो के पुलिस थाना और पुलिस चौकियों को होने के बावजूद इन पर नकेल नहीं कसना अनेको संदेहास्पद बातों को जन्म दे रहा है । शहर मैं बैठे खाई बाज अपना पूरा नेटवर्क, जाल इस कदर बिछाया है कि इसके पास गाँव और शहर की हर गलियों मैं सट्टा पट्टी लिखने वाले व्यक्तियों की पहुँच आसान रहती है । एक निश्चित समय पर इनके आदमी सट्टा पट्टी के ठीहो मैं पहुँच कर बड़े ही चलाकी और मुस्तेदी के साथ इस अवैध कारोबार को प्रोत्साहित करने मैं जुटे हुए हैं । गरीब हो या अमीर सट्टा पट्टी के इस कारोबार मैं अपनी बैसकीमती रूपये पैसों का दाव लगाकर एक ही दिन मैं लखपति बनने का दिव्य स्वप्न देखते देखते लुटते जा रहा है वहीं सट्टा पट्टी खाई बाज दिन प्रति लखपति से करोड़ पति बन रहे हैं । ऐसे सट्टा पट्टी के अवैध कारोबार मैं संलिप्त लोगों के खिलाफ अगर को समाज सेवी एवं मीडिया कर्मी, पत्रकार प्रमाणित और पूरे साक्ष्यो के साथ सिकायत कर्ता है तो उसे झूठे मामूलो मैं फसाने की पूरी कोशिश की जाती है वहीं जान से मारने पीटने की खुली धमकियाँ की जाती है ।
आखिर यहाँ पर चारों तरफ एक लम्बे अरसे से इस अवैध सट्टा पट्टी के कारोबार को संचालित करने वाले इन खाई बाजो को किसका संरक्षण प्राप्त है और किसके अभय दान से यह खेल गिलाया जा रहा है इसकी भी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।नैनपुर, पिण्ड़रई, चिरईड़ोगरी एवं बम्हनी बंजर क्षैत्र की हर गलियों मैं इन दिनों रात -दिन सट्टा पट्टी का अवैध कारोबार जोरों से संचालित है जिसमें ज्यादा तर नौ जवान युवाओं का रूझान दिखाई दे रहा है वहीं ऐसे खाई बाजो के खिलाफ कोई भी कानूनी काय॔ वाही नहीं होने से इनके हौसले हमैशा बुलन्द दिखाई दे रहे हैं । क्षैत्र मैं कभी कभार छोटे मोटे सट्टा पट्टी लिखने वालो को पकड़ कर औपचारिकता पूरी कर दी जाती है वही सट्टा पट्टी के मैन किंग खाई बाजो के खिलाफ आज पर्यन्त कोई भी बड़ी काय॔ वाही नहीं की गई है । गत दिनों जिले की स्वैच्छिक समाज सेवी संस्था जागृति युवा संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा इस समूचे क्षैत्र मैं विगत लम्बे अरसे से संचालित अवैध सट्टा पट्टी कारोबार मैं संलिप्त खाई बाजो के खिलाफ सख्त काय॔ वाही शीघ्र करने की जन हितैषी माँग को लेकर एक लिखित मैं मध्यप्रदेश सरकार के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मध्यप्रदेश शासन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया है साथ ही जिला मुख्यालय मण्ड़ला मैं मंगलवार के दिन लगने वाली जन सुनवाई काय॔क्रम मैं भी जिला कलेक्टर मण्ड़ला एवं जिला पुलिस अधीक्षक मण्ड़ला को सिकायती पत्र देकर जन हितैषी माँग की गई है सट्टा पट्टी के इस अवैध कारोबार को शीघ्र बन्द करवाया जाये और इस कारोबार मैं संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कठोर कानूनी काय॔ वाही की जाये ।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment