रेवांचल टाइम्स - डिंडोरी ज़िले में माँ नर्मदा नदी को पवित्र नदी दर्जा देते हुए शराब की बिक्री को नर्मदा तट से पांच किलोमीटर तक की दुकानें बंद करते हुए खरीद फ़रोस बंद कर दिया था साथ देशी विदेशी शराब पर पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है इसके बाद भी आज जगह जगह खुलेआम देशी विदेशी शराब बेचीं जा रही है,
वही जानकारी कर अनुसार डिंडोरी नगर में शराब ठेकेदार पर लग रहे हैं गंभीर आरोप नियम विरुद्ध बिक रही है देशी विदेशी शराब जबकि शासन की माने तो माँ नर्मदा नदी से पांच किलोमीटर के अंदर बिक्री बंद है, परन्तु आज नगर में रिहायशी क्षेत्र मंदिर व मस्जिद, चिकित्सालय के आसपास ही खुलेआम मदिरालय चल रहे हैं जिले के शहरी क्षेत्र में ज्यादा से जायदा जेब भरने के चक्कर में आबकारी विभाग सरकार द्वारा बनाये नियम की अनदेखी करते हुए शराब दुकान मदिरालय चला रहा है! आधा दर्जन से अधिक शराब दुकान मंदिरों व चिकित्सालय के आसपास रिहाईशि सार्वजनिक क्षेत्र में स्थित है आम लोग इन शराब दुकानों से परेशान हैं, वही जगह जगह अबैध तरीके से बिक रही शराब से पवित्र नगरी को दूषित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है शराब ठेकेदार के मैनेजमेंट के चलते खुलेआम मनमानी की जा रही है और शिकायत होने के बाद भी जिम्मेदारों के द्वारा कार्यवाही केवल दिखावे की जाती है और ठेकेदारों के उन कुचियो को अभयदान दिया जा रहा है l
शराब ठेकदारों के द्वारा डिंडोरी की पवित्र नगरी को दूषित करने मैं कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है,
इन दिनों अबैध शराब का कारोबार जोरो पर है डिंडोरी नगर तो नगर बल्कि आस पास गांव भी नहीं है इससे अछूते वही जानकारी के अनुसार बस स्टैंड मंदिर और स्कूल के बगल से बिक रही है शराब, शराब गली मोहल्लों स्कूलों और मंदिरों के बगल में और पान दुकान चाय दुकान किराना दुकानों और ढाबों में आसानी से सभी प्रकार बिक रही है अवैध शराब,
वही विभाग और जिम्मेदारों के द्वारा अबैध शराब दुकानों की मौके पर जांच ही नही की जाती है केवल खाना पूर्ति कर अपने कर्तव्यों का दिखावा किया जा रहा है वैसे तो सभी जानते हैं आबकारी विभाग के संरक्षण में जिले में जगह जगह बिना लाइसेंसी की अबैध शराब की दुकानें खुली हुई है, अब देखना होगा की आबकारी विभाग इन अबैध संचालित देशी विदेशी संचालित शराब दुकानों पर कुछ कार्यवाही करता है या फिर वही तरीका अपनाएगा और अपना जेब का ख्याल रखते हुए और सावधान करेगा और समझाईस देकर छोड़ दिया जाऐगा देखना बाकि, जल्द ही अगली ख़बर में जिन जिन जगहों पर अबैध शराब की विक्री की जा रही है और कौन कौन बेच रहा है सभी के नाम के साथ ख़बर प्रकशित की जावेगी....

No comments:
Post a Comment