BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
EOW ने की बड़ी कार्रवाई....पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार करने के आरोप में..... दो सीएमओ और दो उपयंत्री को किया गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 21, 2022

EOW ने की बड़ी कार्रवाई....पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार करने के आरोप में..... दो सीएमओ और दो उपयंत्री को किया गिरफ्तार



रेवांचल टाइम्स:मध्य प्रदेश में ईओडब्ल्यू की कार्रवाई लगातार जारी है। वहीं आज पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार करने वाले निवाड़ी जिले के जेरोन 2सीएमओ और 2 उपयंत्री को जबलपुर ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में आरोपियों को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आम सभा में मिली शिकायत पर सस्पेंड करते हुए ईओडब्ल्यू को जांच के निर्देश दिए थे।

इस मामले में ईओडब्ल्यू एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत ने बताया कि निवाड़ी जिले के जेरोन क्षेत्र में आयोजित सभा के दौरान पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार की शिकायत पर सीएम शिवराज सिंह ने तत्कालीन जेरोन सीएमओ और दो उपयंत्री को निलंबित कर दिया था। ईओडब्ल्यू को मामले में जांच के निर्देश दिए थे। इस मामले की विवेचना निरीक्षक स्वर्ण जीत सिंह धामी कर रहे थे। 4 साल बाद जबलपुर ईओडब्ल्यू ने प्रकरण में 13 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश रचने, भ्रष्टाचार करने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का प्रकरण दर्ज किया।



ईओडब्ल्यू ने जांच के आधार पर गुरुवार को नगर परिषद जैरोन खालसा के तत्कालीन सीएमओ उमाशंकर मिश्रा व नवाब सिंह और तत्कालीन 2 उपयंत्री सृजन गुप्ता व अभिषेक सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। सभी को विशेष न्यायालय टीकमगढ़ में पेश किया गया। जहां से चारों को जेल भेज दिया।

No comments:

Post a Comment