सर्रई नाइट राइड़र्स ने जीता एक लाख रूपये का खिताब, बढ चढ देखी गई सहभागिता
रेवांचल टाइम्स : ग्राम पिण्ड़रई जनपद पंचायत नैनपुर जिला मण्ड़ला मैं विगत दिनांक 25 मार्च 2022 से बजरंग स्पोर्टिग क्लब के तत्वावधान मैं पिण्ड़रई प्रीमियर लीग 2022 रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ क्षैत्रीय विधायक देवसिह सैयाम एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाज सेवियो, इस समूचे टूर्नामेंट मैं सहभागिता कर रहे आयोजको, खिलाड़ियों की सारगर्भित उपस्थिति मैं किया गया । यहाँ पर बजरंगी योध्दा पिण्ड़रई, गौड़वाना दंबग पिण्ड़रई, सर्रई नाईट पिण्ड़रई, वोड़ाफोन वायज पिण्ड़रई, हिन्द स्टार मिक्स पिण्ड़रई, अपूर्वा राक स्टार पिण्ड़रई, राज फाईटर वायज पिण्ड़रई, हिन्दू मुस्लिम एकता पिण्ड़रई, पिण्ड़रई पैन्थर्स पिण्ड़रई, आशीर्वाद वारियर्स पिण्ड़रई, सर्रई ड़ेयरड़ेविल्स पिण्ड़रई एवं सुपर स्टार्स वायज पिण्ड़रई कुल 12 टीमों के मध्य टूर्नामेंट प्रतियोगिता का शानदार प्रदर्शन पूरे समय देखा । रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट मैं जिले के अलावा आस पास के पड़ोसी जिलों मैं सिवनी ,जबलपुर, बालाघाट के दर्शकों की भव्य उपस्थिति देखी गई । आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता टूर्नामेंट मैं प्रथम पुरस्कार राशि एक लाख रूपये द्वितीय पुरस्कार पचास हजार रूपये रखा गया था । यहाँ पर आयोजित टूर्नामेंट का भव्य समापन फाईनल मैच गत रात्रि 18 मार्च 2022 को क्षैत्रीय विधायक देवसिह सैयाम एवं सम्मानीय जनप्रतिनिधियों, समाज सेवियो ,स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों, व्यपारियो की भव्य उपस्थिति मैं सर्रई नाईट राइड़र्स पिण्ड़रई और हिन्दू मुस्लिम एकता पिण्ड़रई टीम के मध्य खेला गया , जिसमें सर्रई नाईट राइड़र्स पीपीएल 2022 सीजन 1 की चैंपियन बन गई । यहाँ पर आयोजित पिण्ड़रई प्रीमियर लीग 2022 रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता टूर्नामेंट मैं सर्रई नाईट राइड़र्स पिण्ड़रई ने हिन्दू मुस्लिम एकता पिण्ड़रई को फाइनल मुकाबले मैं 12 रनों से पराजित कर विजेता का खिताब हासिल कर चम चमाती ट्राफी एव एक लाख रूपये का नकद पुरस्कार हासिल किया वहीं द्वितीय पुरस्कार हिन्दू मुस्लिम एकता पिण्ड़रई की टीम के प्रतिभागियो को पचास हजार रूपये नगद राशि एवं चम चमाती ट्राफी प्रदान की गई । इस पूरी प्रतियोगिता मैं जितेन्द्र सिंह राजपूत, प्रकाश सिंह लाल,अफजल अशरफी, अमित चक्रवर्ती, चेतराम वरकड़े, प्रमोद धुर्वे, विष्नु गुमास्ता ,शेख रशीद ,सौरभ यादव ,अतुल पटैल , कल्लू भाईजान धर्मेन्द्र राजपूत एवं बजरंग स्पोर्टिग क्लब पिण्ड़रई के पदाधिकारियों की शानदार सहयोग देखा गया ।
समिति के पदाधिकारियों ने मीडिया को बताया है कि यहाँ पर यह पहला मौका है जो पिण्ड़रई प्रीमियर लीग 2022 रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता टूर्नामेंट का आपसी समन्वयक, सौहार्दता पूर्ण सभी के सहयोग से इस प्रतियोगिता टूर्नामेंट को भव्यता दिया गया है । युवाओं की लगन और कड़ी मेहनत से हमारे यहाँ आये दर्शकों, अतिथियों एवं खिलाड़ियों को सभी सुविधा उपलब्ध करवाई गई । खिलाड़ियों के द्वारा शानदार बल्लेबाजी एवं अच्छा खेल का प्रर्दशन किया गया है जिसमें देखने वाले अनेको अनेक दर्शकों के द्वारा नगद राशि पुरूस्कार स्वरूप प्रदान कर खिलाड़ियों का मनोबल को बढाया है ।


%20-%20Copy.jpeg)
No comments:
Post a Comment