भोपाल. क्या मध्यप्रदेश में बिजली का संकट फिर से गहराने वाला है। ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से लगातार बिजली कटौती की खबरें सामने आ रही हैं और इसी बीच राजधानी भोपाल में भी खुद सीएम शिवराज सिंह की मौजूदगी में उस वक्त बिजली गुल हो गई जब वो मंच से भाषण दे रहे थे। सीएम शिवराज भोपाल की प्रशासन अकादमी में सिविल सर्विस डे पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे
सीएम के भाषण के बीच बत्ती गुल CM शिवराज सिंह चौहान मंच से कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे इसी दौरान बिजली गुल हो गई। जैसे ही बिजली गुल हुई तो सीएम ने मंच से ही पूछा कि संजय दुबे हैं क्या यहां पर ? बता दें कि संजय दुबे ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव हैं। बिजली गुल होने और उसके ठीक बाद सीएम शिवराज के संजय दुबे के बारे में पूछने पर कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी हंस पड़े। तभी सीएम ने कहा कि कल ही संजय से बात हुई तो कह रहे थे कि रैक ज्यादा दिलवा दीजिए। कार्यक्रम के दौरान बिजली 5 मिनिट से भी ज्यादा वक्त तक गुल रही लेकिन बिजली गुल होने के बाद भी सीएम शिवराज कार्यक्रम को संबोधित करते रहे।
.jpg)
No comments:
Post a Comment