BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लोकायुक्त ने 10 हजार रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, अनुदान के बदले किसान से मांगी थी घूस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 21, 2022

लोकायुक्त ने 10 हजार रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, अनुदान के बदले किसान से मांगी थी घूस




रेवांचल टाइम्स:मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। लोकायुक्त  की टीम ने मुरैना में आदिम जाति कल्याण विभाग में दबिश देकर बाबू को 10 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई फरियादी की शिकायत पर ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने की है।

जानकारी के अनुसार,आदिम जाति कल्याण विभाग के बाबू जगदीश चंद्र वर्मा ने एक किसान से पंप के अनुदान के बदले दस हजार की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत फरियादी ने लोकायुक्त से कर दी।

वहीं शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त ने किसान को केमिकल लगे नोट देकर भेजा। जिसके बाद आज फरियादी दस हजार रुपए लेकर बाबू के पास पहुंचा था। बाबू ने जैसे ही पैसे हाथ में लिए, वैसे ही लाेकायुक्त की टीम ने उसे दबोच लिया।



लोकायुक्त ने जब बाबू का हाथ धुलवाया तो बाबू का हाथ लाल हो गया। फिलहाल टीम ने आरोपी बाबू पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment