कहां हुआ हादसा ?
जानकारी के मुताबिक, दमोह-जबलपुर सड़क मार्ग पर हादसा हुआ है। बाबूलाल अहिरवार अपने ग्राम सड़क हरदुआ से जरारी गांव में अपनी ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने आया था। जहां वो दुर्घटना का शिकार हो गया।
घटना से आक्रोशित जरारी गांव के लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि, घटना की सूचना मिलने पर जबेरा थाना प्रभारी इंद्रा सिंह ठाकुर मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया, लेकिन ग्रामीण सड़क पर जाम लगा कर बैठे हुए हैं।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही जबेरा तहसीलदार पूरी अमले के साथ मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:
Post a Comment