BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 21, 2022

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

 



रेवांचल टाइम्स,जबलपुर :माढोताल थाना अंतर्गत एचपी गैस एजेंसी के पास दरमियानी रात एक बाइक सवार युवक को आयशर ट्रक चालक ने कुचल दिया और मौके से फरार हो गया| आनन-फानन में मची चीख-पुकार के दौरान युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया हादसे में युवक के हाथ और पैर में गंभीर चोट है जिसका इलाज जारी है |वहीं पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आयशर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है|

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम औरैया निवासी बाइक चालक प्रशांत विश्वकर्मा पिता राम निवास विश्वकर्मा उम्र 23 साल अपनी बाइक से घर जा रहा था तभी एचपी गैस एजेंसी के पास आईसर ट्रक क्रमांक एमपी 13 जीबी 3513 के चालक ने सीधी टक्कर मारकर युवक को लहूलुहान कर दिया जिसके बाद राहगीरों और युवक के परिजनों ने उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती किया है जहां युवक जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है | मामला दर्ज होते ही हरकत में आई पुलिस आरोपी को सरगर्मी से तलाश करने में जुटी है|

No comments:

Post a Comment