दुर्घटना में मासूम बच्ची की मौत :
मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के दीवानगंज के पास एक गांव में पुराने स्कूल का गेट और दीवार गिरने से एक मासूम बच्ची की दबने से मौत हो गई और एक बच्ची घायल हो गयी। इस हादसे के बाद से मासूम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अपनी दोस्त के साथ स्कूल जा रही थी मासूम बच्ची :
एसडीओपी ने बताया कि साक्षी जैन (08) अपनी दोस्त के साथ स्कूल जा रही थी। तभी पास में पुराने स्कूल भवन के पास से निकली, जहां अचानक स्कूल के गेट की दीवार गई। उसमे दबने से साक्षी की मौत हो गई। घटना स्थल पर परिजनों एवं ग्रामीणों के आक्रोश के चलते जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक विकाश शाहवाल भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए शव दीवानगंज अस्पताल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि रायसेन जिले के दीवानगंज के पास एक गांव में पुराने और जर्जर स्कूल भवन में आंगनबाड़ी संचालित हो रही थी। इस मामले पर मर्ग कायम कर पुलिस ने छानबीन भी शुरू कर दी है। इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

No comments:
Post a Comment