BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सूटकेस में लाश भरकर लगाई आग, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, April 10, 2022

सूटकेस में लाश भरकर लगाई आग, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस



रेवांचल टाइम्स: इंदौर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां पुलिस को एक सूटकेस में युवक की लाश मिली है। सूटकेस में भरकर लाश को जलाया गया। लोगों ने जब शव को जलता देखा, तो पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना इंदौर के निहालपुर मुंडी के पास की है। राजेंद्र नगर पुलिस को दी गई कि एक सूटकेस में किसी की लाश है और उसे आग लगाई गई है। जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने आग को बुझाया। पुलिस ने संभावना जताई है कि शव को शनिवार रात 1 बजे से रविवार सुबह 5 बजे के बीच फेंका गया है। राहगीरों ने उसे जलता हुआ देख कर पुलिस को कॉल किया था।

पुलिसवाले तत्काल मौके पर पहुंच गए थे। शव को एक ट्राली बैग में भर कर फेंका गया था। इससे शक है कि हत्या कहीं दूसरी जगह की और लाश निहालपुर मुंडी में फेंक दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे और सूटकेस के माध्यम से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment