BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुरानी पेंशन को लेकर कर्मचारी नेताओं की गिरफ्तारी....शासन की तानाशाही नहीं... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, April 3, 2022

पुरानी पेंशन को लेकर कर्मचारी नेताओं की गिरफ्तारी....शासन की तानाशाही नहीं...




     

रेवांचल टाइम्स - ज़िले से भोपाल में शासन द्वारा आज आंदोलन को दबाने का पूरा प्रयास किया गया। प्रदेश अध्यक्षों के साथ पुलिस द्वारा तानाशाही और बर्बरता पूर्वक व्यवहार किया गया । प्रदेश अध्यक्षों के साथ प्रमुख पदाधिकारियों को भी गिरफ्तार किया जिनमें परमानंद डेहरिया आरिफ अंजुम D. K. सिंगौर शेख मोहम्मद हनीफ मनोहर दुबे भरत जाधव सहित सैकड़ों फैशन विहीन कर्मचारी और कई हमारी बहने भी सम्मिलित थीं ।  मातृशक्ति की गिरफ्तारी सरकार के लिए एक चुनौती है।  पेंशन आंदोलन जारी रहेगा....

     आज प्रदेश भर के जांबाज साथियों ने भोपाल में जो जंगी प्रदर्शन किया वह सरकार को सीधी चुनौती है...और  सरकार का यह कृत्य सरकार की बौखलाहट है. विफलता है .... पेंशन हमारा अधिकार है  और हम इसे लेकर रहेंगे


  हम अपना अधिकार मांगते

   नहीं किसी से भीख मांगते

    आगे के संघर्ष में हम, सबको एक रहना होगा । नहीं तो शासन संघर्ष को कुचलने का पूरा प्रयास करेंगी । और एकता हमें हिम्मत,साहस और धैर्य के साथ आगे बढ़ने में सहायक होगा । 

     पुरानी पेंशन जिन्दाबाद

    NPS मुर्दाबाद

           नारो से गुंजा भोपाल


डरे नही हम मौन है--

2023 में बताएंगे हम कौन है,,,

अभी तो अंगड़ाई है--

आगे और लड़ाई है---

हम अपना अधिकार मांगते--

नही किसी से भीख मांगते......

ओल्ड पेंशन लेकर रहेंगे...

 जैसे नारो से गुंजा भोपाल


सभी अध्यापको को बलपूर्वक डॉ आंबेडकर पार्क से हटाया,, आक्रोशित पेंशन आंदोलन कारीयो ने लिया स्थान परिवर्तन का निर्णय

    पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश

वही कुछ गिरफ्तार साथियो को दूर जंगल में छोड़ दिया गया है....

No comments:

Post a Comment