BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हिस्ट्रीशीटर के दामाद का आतंकी कनेक्शन:केरल को-ऑपरेटिव बैंक का पासवर्ड चुराकर 1.80 करोड़ रुपए अपने और पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर विदेश हुआ फरार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, April 3, 2022

हिस्ट्रीशीटर के दामाद का आतंकी कनेक्शन:केरल को-ऑपरेटिव बैंक का पासवर्ड चुराकर 1.80 करोड़ रुपए अपने और पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर विदेश हुआ फरार...





रेवांचल टाइम्स - 6 घंटे पहले  जालसाज दंपती की तलाश में केरल पुलिस जबलपुर पहुंची है।


जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर बदमाश अब्दुल रज्जाक की भतीजी और दामाद का आतंकी कनेक्शन होने की आशंका में केरल पुलिस जांच करने जबलपुर पहुंची है। केरल स्थित को-ऑपरेटिव बैंक की आईडी व पासवर्ड चुराकर आरोपी ने खुद और पत्नी के खाते में 1.80 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर लिए। इस जालसाज दंपती की तलाश में केरल पुलिस जबलपुर पहुंची है। पर पता चला है कि ये दंपती तुर्की में हैं।

केरल की क्राइम ब्रांच की टीम इस दंपती की तलाश में जबलपुर पहुंची। दंपती तो नहीं मिले, लेकिन जबलपुर पुलिस के साथ मिलकर इस दंपती की कुंडली खंगालने में केरल पुलिस जुटी है। केरल पुलिस की ओर से एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को इस हाईप्रोफाइल मामले की सूचना देने के साथ मदद मांगी गई है। एसपी बहुगुणा ने बताया कि केरल पुलिस को हर संभव मदद दी जा रही है।


केरल पुलिस ने ये बताई घटना

केरल क्राइम ब्रांच की टीम ने एसपी को बताया कि नया मोहल्ला रिपटा निवासी हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के भाई महमूद की बेटी अजरा निकहत की शादी साकिब से हुआ है। नया मोहल्ला निवासी साकिब पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर है। वर्ष 2019 में मलप्पुरम जिले में सर्विस को-आपरेटिव बैंक से एक करोड़ 80 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई थी। ये पूरी वारात बैंक का पासवर्ड चोरी कर अंजाम दिया गया था। केरल की क्राइम ब्रांच को मामले की जांच मिली हैl


केरल को-ऑपरेटिव बैंक में लगाया करोड़ों का सेंध।


बैंक खातों से शातिर दंपती तक पहुंची पुलिस

केरल क्राइम ब्रांच को जांच में पता चला कि ऑनलाइन ठगी की पूरी रकम साकिब और अजरा निकहत के बैंक खातों में ट्रांसफर हुई है। केरल के मलप्पुरम जिले की किरुमगाडी पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा धोखाधड़ी, चोरी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। केरल पुलिस को आशंका है कि साइबर ठगी की इस रकम का दुरुपयोग आतंकी फंडिंग के लिए किया जा रहा था। इसकी पुष्टि करने के लिए टीम यहां पहुंची है। जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि साकिब साइबर ठगी का अंतरराष्ट्रीय गिरोह चला रहा है।

तुर्की में छुपे हैं जालसाज दंपती

केरल पुलिस के जबलपुर पहुंचने के बाद पता चला कि साकिब और उसकी पत्नी अजरा तुर्की में है। साकिब पर अब्दुल रज्जाक आंख मूंद कर भरोसा करता है। उसके तमाम कारोबार वहीं संभालता है। दुबई, तुर्की, सीरिया आदि देशों में रज्जाक के कारोबार उसी ने संभाल रखे हैं। तुर्की में उसकी काॅपर की खदान है। सीरिया में चावल की सप्लाई करता है। मैसूर में चंदन की लकड़ी और रीयल इस्टेट का बिजनेस है। जबलपुर में मार्बल सहित कई तरह की खदान व रेत सहित कोयले का ठेका है।

No comments:

Post a Comment