मण्डला 22 अप्रैल 2022
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने प्रशासनिक
दृष्टि से शासकीय कार्य को सुचारू रूप से संपादित कराए जाने के लिए कार्यालयीन
कार्य विभाजन आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत अपर कलेक्टर मीना मसराम को
अपने कार्यों के साथ-साथ आगामी आदेश पर्यन्त वित्त, स्थापना नजून अधिकारी एवं नजूल नवीनीकरण का प्रभार
सौंपा गया है। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी नैनपुर प्रियंका वर्मा को अपने
कार्यों के साथ-साथ आगामी आदेश पर्यन्त अनुविभागीय घुघरी का कार्य भी संपादित करने
के लिए आदेशित किया गया है।

No comments:
Post a Comment