मण्डला 22 अप्रैल 2022
कार्यालय आयुक्त कोष एवं लेखा
म.प्र. के निर्देशानुसार लंबित वेतन निर्धारण प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए 25 अप्रैल से 29 अप्रैल 2022 तक जिला कोषालय मंडला में
शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा है कि जिले के समस्त
आहरण संवितरण अधिकारियों को लंबित वेतन निर्धारण अनुमोदन प्रकरणों के त्वरित निराकरण
के लिए आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर से वेतन निर्धारण की कार्यवाही पूर्ण कर ऑनलाईन तथा
सेवा पुस्तिका के साथ निर्धारित तिथि को समस्त लंबित प्रकरणों को प्रस्तुत करें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 अप्रैल से 29
अप्रैल तक जिला कोषालय मंडला में सहायक संचालक मुकेश नरते के मार्गदर्शन में शिविर
आयोजित होंगे।
Tags
adivasai-jila mandla
adivasi jila mandla
Collector-Harshika Singh
collector-mandla
District Mandla
harshika singh
mandla
Mandla CEO
Mandla City
Top
