रेवांचल टाइम्स मण्डला/ नैनपुर - नैनपुर नगर में दिनांक 14 अप्रैल 2022 को सकल दिगंबर जैन समाज नैनपुर के द्वारा भगवान श्री महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया प्रातः 8:00 श्रीजी की शोभायात्रा का नगर में भ्रमण करवाया गया भ्रमण के बाद वापस मंदिर जी पहुंचकर श्री जी का महा अभिषेक शांतिधारा एवं पूजन अर्चन किया गया एवं शाम 5:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैनपुर में मरीजों को समाज के द्वारा फल वितरण का कार्यक्रम किया गया तत्पश्चात रात्रि 8:00 बजे से मंदिर जी में महा आरती सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या का आयोजन किया गया इस आयोजन में अध्यक्ष मनीष कुमार जैन उपाध्यक्ष अमित सेठी सचिव जयकुमार जैन टीटू एवं कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार जैन एवं समिति के सदस्य पंकज जैन अर्पित जैन विकास विक्की जैन एवं प्रशांत जैन एवं सभी समाज की महिलाओं का सराहनीय योगदान रहा।

