रेवांचल टाइम्स मण्डला/नैनपुर - आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलग्न रहने के कारण कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी हर्षिका सिंह द्वारा गप्पू उर्फ नरेन्द्र पिता रूपलाल मानकर निवासी वार्ड नंबर-2 थाना नैनपुर उम्र 36 वर्ष को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला मंडला तथा उसकी सीमा से सम्बद्ध मध्यप्रदेश राज्य के राजस्व जिले जबलपुर, डिंडौरी, बालाघाट एवं सिवनी की सीमाओं से एक वर्ष की कालावधि के लिए बाहर जाने का आदेश दिया गया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। निर्बन्ध आदेश की अवधि में गप्पू उर्फ नरेन्द्र जिस-जिस थाना क्षेत्र में निवास अथवा आवागमन करेंगे, अपने आने तथा प्रस्थान करने की सूचना देंगे तथा प्रत्येक दिन दोपहर 12 बजे क्षेत्राधिकार वाले थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
Thursday, April 14, 2022
गप्पू उर्फ नरेन्द्र एक वर्ष के लिए जिलाबदर
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# nainpur
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
nainpur,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment