BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
समस्याग्रस्त क्षेत्रों में परिवहन कर जल की उपलब्धता सुनिश्चित करें - हर्षिका सिंह समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 18, 2022

समस्याग्रस्त क्षेत्रों में परिवहन कर जल की उपलब्धता सुनिश्चित करें - हर्षिका सिंह समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

मण्डला 18 अप्रैल 2022




समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि जिले के जिन क्षेत्रों में भी पानी की समस्या आ रही है, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री सम्मिलित रूप से भ्रमण कर ऐसे क्षेत्रों का चिन्हांकन करें तथा इन क्षेत्रों के लिए परिवहन कराते हुए जल की उपलब्धता सुनिश्चित करें। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड, अपर कलेक्टर मीना मसराम, समस्त एसडीएम तथा सभी विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में जल की समस्या नहीं होनी चाहिए। नलजल योजनाओं पर नजर रखें। योजना के संचालन में आने वाली दिक्कतों का त्वरित निराकरण करें। इसी प्रकार हेंडपंपों की समुचित मरम्मत कराएं। किसी भी स्त्रोत से जल समस्या के संबंध में प्राप्त होने वाली जानकारियों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निदानात्मक कार्यवाही करें। विलंब होने की दशा में जिम्मेदारी निर्धारित करें। इस संबंध में उन्होंने सभी एसडीएम को मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य गतिविधियों की समीक्षा के दौरान श्रीमती सिंह ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाईयों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध रखें। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि जिला चिकित्सालय के लिए सीटी स्केन मशीन के संबंध में वरिष्ठ कार्यालयों से फॉलोअप करते हुए जल्द से जल्द मशीन लगवाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने ऑक्सीजन प्लांट के संचालन के संबंध में भी जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने का कार्य जल्द पूर्ण करें। समस्त बीआरसी फार्म भरवाकर लोक सेवा केन्द्रों में जमा कराएं। उन्होंने डीपीसी को दैनिक मॉनिटरिंग कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, जनपद पंचायत आदि विभाग समन्वय कर महिलाओं तथा बच्चों के आयुष्मान पंजीयन का कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में एक आंगनवाड़ी केन्द्र को स्मार्ट केन्द्र के रूप में विकसित करें। कुपोषित बच्चों को रोस्टर बनाकर एनआरसी भेजें। एनआरसी में कोई भी बेड खाली नहीं रहना चाहिए। वैक्सीनेशन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि बच्चों के वैक्सीनेशन कार्य में गति लाएं। इसी प्रकार स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, राजस्व, पुलिस, रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत सचिव सहित अन्य फ्रंटलाईन वर्कर प्रीकॉशन डोज लगवाएं।

प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा के दौरान श्रीमती सिंह ने कहा कि आवासों के कार्य जल्द पूर्ण कराएं। समय पर जियो टैग कराएं तथा नियमानुसार राशि जारी करें। कलेक्टर ने कहा कि संबल योजना के तहत हितग्राहियों का समय पर भुगतान करें। उन्होंने सीईओ जिला पंचायत को निर्देशित किया कि संबल योजना के तहत लंबित अपीलों का निराकरण 3 दिन में करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि विद्युत लाईनों के मेंन्टेनेन्स का कार्य 15 मई तक पूर्ण करें। सड़कों की समुचित मरम्मत कराएं। मंडला-जबलपुर मार्ग को अगले एक माह में पूर्ण कराएं। प्राकृतिक प्रकोप के प्रकरणों को संवेदनशीलता के साथ निराकृत करें। जननी सुरक्षा सहित अन्य योजनाओं का भुगतान समय पर करें। पोर्टल एंट्री में विलंब के कारण भुगतान में देरी नहीं होनी चाहिए। उपार्जन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने परिवहन की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिवहन के साथ-साथ भुगतान की कार्यवाही भी सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि पीडीएस उठाव में गति लाते हुए शतप्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें। सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी प्रकरणों को सकारात्मक तरीके से समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। सभी कार्यालय प्रमुख रोस्टर अद्यतन करके जानकारी भेजते हुए प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें। उन्होंने बिना अनुमति बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

 

हर कार्यालय में प्याऊ खोलें

 

                बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्यालय आने-जाने वाले लोगों तथा जनसामान्य के लिए सभी कार्यालयों में प्याऊ संचालित करें।

 

समय पर पूरा करें अमृत सरोवर के कार्य

 

                जल अभिषेक अभियान की समीक्षा के दौरान कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि अमृत सरोवर सहित अन्य जल संरचनाओं के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा करें। उन्होंने कहा कि भू जल संवर्धन तथा जल संरक्षण की दृष्टि से स्वीकृत किए गए कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराएं। उन्हांेने पुरानी जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत भूमि सुधार के कार्यों को शामिल करें।

 

बैगा बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें

 

                बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि जिले की सभी बैगा बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इन बस्तियों में सड़क, बिजली, पेयजल, संरचना निर्माण तथा भवन आदि की आवश्यकताओं का आंकलन कर प्रस्ताव तैयार करें।

No comments:

Post a Comment