BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लोक कला एवं रीति रिवाज पर हुआ चिंतन मंथन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 19, 2022

लोक कला एवं रीति रिवाज पर हुआ चिंतन मंथन...



रेवांचल टाइम्स - मण्डला ज़िले के रानी दुर्गावती स्मृति सेवा न्यास द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला-संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें जनजाति रीति रिवाज लोकगीत एवं लोक कला पर विचार मंथन हुआ. पद्मश्री अर्जुन धुर्वे ने कहा कि बड़ी प्रसन्नता का विषय है कि  सेवा न्यास द्वारा समय-समय पर ऐसे आयोजन किए जाते हैं जिसमें जनजाति समाज के संपूर्ण विकास के लिए अनुभवी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाती है   कार्यशाला में डिंडोरी मंडला जबलपुर सिवनी एवं छिंदवाड़ा जिले से प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, कलाकार एवं प्रशिक्षक उपस्थित हुए. लेखक स्तंभकार प्रशांत बाजपेई ने कहा कि अपने जनजातीय समाज की सरलता, पवित्रता और आध्यात्मिकता अनुकरणीय है. सारा समाज साथ मिलकर चले तभी देश का सर्वांगीण विकास संभव है. 


इनकी रही उपस्थिति

सचिव घनश्याम कुंजाम, किशोरी लाल यादव, महेश धूमकेती अर्जुन मरकाम,गुरुप्रसाद धुर्वे छिंदवाड़ा,सुभाष बडोले कटनी, रविकांत डिंडौरी, धनेश परस्ते डिंडोरी.

No comments:

Post a Comment