BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
यात्रियों से भरी स्लीपर कोच बस में लगी आग. चालक की सूझबूझ से यात्रियों की बची जान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 27, 2022

यात्रियों से भरी स्लीपर कोच बस में लगी आग. चालक की सूझबूझ से यात्रियों की बची जान




रेवांचल टाईम्स:मध्य प्रदेश के भिण्ड जिला मुख्यालय से यात्रियों को लेकर अहमदाबाद के लिए रवाना हुई एक स्लीपर कोच बस (sleeper coach bus) में मालनपुर में भिंड-ग्वालियर हाइवे पर एवीएन ट्यूब फैक्ट्री के पास मंगलवार को अचानक से आग (suddenly caught fire) लग गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बस चालक की सूझबूझ से बस को सड़क किनारे रोककर सभी यात्रियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों के बाहर निकलते ही महज पांच मिनट में ही पूरी बस धू-धू कर जलने लगी।

मालनपुर थाना प्रभारी विनोद सिंह कुशवाह ने बताया कि सत्यम ट्रैवल्स की बस मंगलवार की दोपहर दो बजे भिंड से अहमदाबाद के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 40 सवारियां थीं। बस जब दोपहर 3.15 बजे मालनपुर से निकले हाइवे पर एवीएन ट्यूब् फैक्ट्री के पास पहुंची, तभी बस के नीचे के से धुआं निकलने लगा। चालक बच्चन पुत्र सोबरन सिंह ने समझदारी दिखाते हुए पहले तो बस को सड़क किनारे लगाया और तत्काल यात्रियों को बाहर निकलने को कहा। पांच मिनट में सभी यात्री बस से बाहर आ गए। इसके बाद पूरी बस को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही मालनपुर से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद पर आग पर काबू पाया, लेकिन बस के साथ उसमें रखा यात्रियों का सामान पूरी तरह जल चुका था। बताया गया है कि बस की छत पर रखीं तीन बाइक भी जल गईं।

बस सवार पिंकी पत्नी जितेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि मेरे पति अहमदाबाद में नौकरी करते हैं। मैं अपने देवर के साथ अहमदाबाद जा रही थी। बैग में नगद छह हजार रुपये और जेवरात रखे थे, जो जलकर राख हो गए, इसी तरह सतेंद्र पुत्र जयकरण सिंह अंबाह के बैग में रखे हुए 5500 रुपये रुपये एवं अन्य सामान जल गया। दिनेश पुत्र नारायण प्रजापति ने बताया कि मजदूरी करके एक-एक रुपये जोड़कर बेटी की शादी में बाइक देने के लिए खरीदी थी। साथ ही बैग में नगद 10 हजार रुपये सहित शादी का अन्य सामान था। लेकिन आज सबकुछ जलकर राख हो गया। अब मैं अपनी बेटी की शादी में क्या दूंगा। उन्होंने बताया कि तीन मई को अहमदाबाद से उनकी बेटी की शादी है।

No comments:

Post a Comment