BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
इस चीज के साथ खाना शुरू करें कच्चा आम, वजन होगा कम, मिलेंगे कमाल के फायदे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 27, 2022

इस चीज के साथ खाना शुरू करें कच्चा आम, वजन होगा कम, मिलेंगे कमाल के फायदे




रेवांचल टाईम्स:आज हम आपके लिए कच्चा आम खाने के फायदे लेकर आए हैं. आम गर्मियों के मौसम का प्रमुख फल है और इसे फलों का राजा भी कहा जाता है. कच्चे आम में विटामिन-ए,सी और ई के अलावा कैल्शियम, फॉस्फोरस और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ्य रखने के साथ ही कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं. देश के मशहूर आयुर्वेदिक डॉक्टर अबरार मुल्तानी कहते हैं कि काले नमक के साथ कच्चे आम का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है.

कच्चे आम में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो ये गुणों की खान है. कच्चे आम में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, जिंक, विटामिन ए, सी आदि होते हैं. कोरोना काल में विटामिन सी, जिंक से भरपूर चीजें खाने की सलाह दी जा रही है, ताकि इम्यूनिटी को मजबूत बनाई जा सके. इसके सेवन से इम्युनिटी बढ़ने के साथ और भी कई फायदे मिलते हैं. आइन नीचे इसके फायदों के बारे में जानते हैं...

गर्मियों में कच्चा आम खाने के फायदे

इम्यूनिटी बूस्ट करता है कच्चा आम
कच्चा आम रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी खाया जा सकता है. कोरोना काल और गर्मियों के सीजन में शरीर को स्वस्थ्य और मजबूत रखने के लिए कच्चे आम से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता है.

शुगर लेवल कंट्रोल करता है कच्चा आम
कच्चे आम के सेवन शरीर में आयरन की आपूर्ति के लिए भी किया जाता है. अगर आपको भी शुगर की शिकायत है तो कच्चे आम को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

एसिडिटी की समस्या से निजात दिलाता है कच्चा आम
अगर आप ऐसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं तो काले नमक के साथ कच्चे आम का सेवन कीजिए. इससे भोजन आसानी से पच जाएगा और पेट में गैस नहीं बनेगी.

वजन कम करता है कच्चा आम
अगर आपका पेट बढ़ रहा है तो कच्चे आम का सेवन करें. कुछ दिनों बाद शरीर में बदलाव दिखने लगेगा.

No comments:

Post a Comment