Breaking

revanchal times new

पोकलेंड मशीन रात दिन से फोड़ रही है पत्थर... जिला प्रशासन के नियमों की उडा रहें हैं धज्जियां.....



रेवांचल टाईम्स -  सिवनी से मंडला राजकीय राजमार्ग कान्हीवाडा  पेट्रोल पंप के सामने सोमवार 4 अप्रैल से सिवनी निवासी पंकज मालू की पोकलैंड रात दिन से पत्थर फोड़ रही है। जबकि जिला कलेक्टर सिवनी के ध्वनि विस्तारक यंत्र के स्पष्ट निर्देश हैं। परीक्षाएं चल रही हैं। भारी शोरगुल ला पोकलैंड मशीन से हो रहा है। जो आज रात मंगलवार को अभी भी जारी है। पटवारी हल्का नंबर 70 राजस्व निरीक्षक मंडल भोमा के खसरा नंबर 550 और 552 के बीच का रास्ता खसरा नंबर 551 रास्ते को नष्ट कर 550 में सम्मिलित किया जा रहा है ।यह पोकलैंड मशीन पुलिस थाना से और वन विभाग के कुछ करीब में ही चल रही है ‌।इसी कॉलोनाइजर द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग की पुलिया को चौक कर दिया गया जहां से दो शासकीय तलाव फूटा ताल और उल्टा तालाब का ओवरफ्लो का पानी बहता वहां पर भी प्लाट काट दिया गया है। जिला कलेक्टर सिवनी से आग्रह कृपया इस विषय में तत्काल संज्ञान ले,।


अखिल बन्देवार एंव संतोष बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post