BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रबी उपार्जन हुआ प्रारंभ किसान स्लॉट की बुकिंग के आधार पर कर सकते हैं विक्रय - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 4, 2022

रबी उपार्जन हुआ प्रारंभ किसान स्लॉट की बुकिंग के आधार पर कर सकते हैं विक्रय

मंडला 4 अप्रैल 2022



रबी विपणन वर्ष 2022-23 के उपार्जन के लिए 4 अप्रैल 2022 से उपार्जन प्रारंभ करने हेतु जिले में सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। जिले में 53 उपार्जन केन्द्र के माध्यम से गेंहू उत्पादक कृषकों से उनकी उपज का क्रय समर्थन मूल्य पर 2015/- रूपये प्रति क्विंटल के भाव से इन केन्द्र पर एफ.ए.क्यू. मापदंड के आधार पर क्रय किया जायेगा। इस वर्ष जिले में गेंहू के कुल पंजीकृत कृषकों की संख्या 21110 है जिनका रकबा 31171 हेक्टेयर में गेंहू की फसल बोयी गयी है। कृषकों द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय करने के लिए अपने समीपस्थ उपार्जन केन्द्र पर स्लॉट की बुकिंग के आधार पर विक्रय करने की व्यवस्था की गई है। कृषक बंधुओं से आग्रह है कि गेंहू विक्रय हेतु स्वंय निर्धारित तिथि का स्लॉट बुकिंग मोबाईल/उपार्जन केन्द्र/कियोस्क/सीएससी केन्द्रों पर अवश्य करायें। उपार्जन केन्द्र गतवर्ष की भांति ही निर्धारित किये गये है केवल 2 नवीन केन्द्र धुतका एवं कन्हरगांव स्थापित किये गये हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी ने कृषकों से अपील की है कि किसान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिये अपनी फसल को विक्रय करने के लिये स्लॉट बुकिंग कराकर एवं साफ-सुथरा एफ.ए.क्यू. मापदंड का ही तैयार कर उपार्जन केन्द्र पर विक्रय के लिए लाएं।

No comments:

Post a Comment