BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हनुमान जयंती के दिन जरूर करें इन मंत्रों का जाप, धन और सफलता से भरेगी झोली - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, April 16, 2022

हनुमान जयंती के दिन जरूर करें इन मंत्रों का जाप, धन और सफलता से भरेगी झोली

 



रेवांचल टाइम्स:हनुमान जयंती 16 अप्रैल दिन शनिवार यानी आज मनाई जा रही है. यह चैत्र मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है. इस दिन हनुमान भक्त न केवल श्रद्धापूर्वक हनुमान जी की पूजा अर्चना करते हैं बल्कि हनुमान जी के लिए व्रत भी रखते हैं. लेकिन आपको बता दें कि कुछ ऐसे चमत्कारी मंत्र हैं, जिनके नाम जाप से हनुमान जी जल्दी प्रसन्न होकर आपको धन, सफलता और सुख समृद्धि का आशीर्वाद दे सकते हैं. आज का हमारा लेख इन्हीं मंत्रों पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि हनुमान मंत्र जाप से क्या फायदे हो सकते हैं और यह मंत्र कौन से हैं. पढ़ते हैं आगे…

हनुमान जयंती पर करें इन मंत्रों का जाप

  1. ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय पंचवदनाय दक्षिण मुखे. कराल बदनाय नारसिंहाय सकल भूत प्रेत दमनाय. रामदूताय स्वाहा.
    ॐ दक्षिणमुखाय पच्चमुख हनुमते करालबदनाय नारसिंहाय ॐ हां हीं हूं हौं हः सकलभीतप्रेतदमनाय स्वाहाः.
    यदि आप भूत प्रेत और बाधा से बचना चाहते हैं तो इस मंत्र का जाप करके आप बुरी शक्ति और नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं.
  2. अंजनी गर्भसम्भूताय कपीन्द्र सचिवोत्तम रामप्रिय नमस्तुभ्यं हनुमान रक्ष रक्ष सर्वदा.
    यदि आप अपने मन के डर को दूर करना चाहते हैं तो भय निवारण के लिए इस मंत्र का जाप करें.
  3. हनुमान स्त्रोत
    अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम् . सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं. रघुपतिप्रियभक्तं वातात्मजं नमामि. यत्र यत्र रघुनाथकीर्तनं तत्र तत्र कृतमस्तकांजलिम. वाष्पवारिपरिपूर्णालोचनं मारुतिं नमत राक्षसान्तकम्.
  4. सर्व मनोरथ सिद्धि मंत्र
    अंजनी के नन्द दुखः दण्ड को दूर करो सुमित को टेर पूजूं. तेरे भुज दण्ड प्रचंड त्रिलोक में रखियो लाज मरियाद मेरी. श्री रामचन्द्र वीर हनुमान शरण में तेरी.
  5. जल खोलूं जल हल खोलूं खोलूं बंज व्यापार आवे धन अपार.
    फुरो मंत्र ईश्वरोवाचा हनुमत वचन जुग जुग सांचा.
    व्यापार में सफलता के लिए इस मंत्र का नियमित रूप से जाप करना चाहिए. वहीं हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी के सामने दीपक जला के इस मंत्र का जाप करने से व्यापार में सफलता मिलती है.

No comments:

Post a Comment