गर्मी की तपती धूप से बचने और शरीर को तुरंत ठंडक प्रदान करने के लिए शिकंजी से बेहतर कोई ड्रिंक्स नहीं होता है। शिकंजी जो सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के गुणों से भी भरपूर है। शिकंजी गर्मियों के मौसम में शरीर को तरोताजा और हेल्दी रखने के लिए ये एक अच्छा ड्रिंक है। पानी की कमी से होने वाली डिहाइड्रेशन की परेशानी को दूर करने के लिए यह बेहद कारगर है। विटामिन सी से भरपूर शिकंजी त्वचा में निखार लाती है। साथ ही इसे पीने से डिप्रेशन और तनाव से आराम मिलता है। तो आइए जानते है शिकंजी पीने के फायदे के बारे में
शिकंजी पीने के फायदे 1.
डिहाइड्रेशन गर्मियों में सबसे ज्यादा जो समस्या होती है वो है डिहाइड्रेशन की शरीर से पसीना आने और पानी की कमी के चलते शरीर को कई समस्याएं हो सकती है। गर्मियों में शिकंजी के सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या से बच सकते हैं।
2. तनाव को कम करता कई बार गर्मी और पसीने की वजह से शरीर से पानी के साथ कई जरूरी तत्व बाहर निकल जाते हैं जिसकी वजह से शरीर में स्ट्रेस बढने लगता है। कई शोधों में भी यह बात सामने आई है कि बॉडी हाइड्रेड रहने पर शरीर के तनाव को कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में शिकंजी में नींबू, चीनी और नमक आदि आपके शरीर को रिलेक्स रखने के साथ साथ तनाव भी कम करने में कारगर होता है।
3. पाचन तंत्र को मजबूत करता
शिकंजी का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत करने का सबसे अच्छा उपाय माना जाता है। नींबू में उपस्थित पेक्टिन, फाइबर और एस्कोरबिक एसिड पाचन प्रक्रिया को मजबूती देता है, जिससे कि आप अपना भोजन अच्छे से पचा सकते है। इसकी अम्लता आपके शरीर में विषाक्त पदार्थो को दूर करने मे सहायता करते है।
शिकंजी कब्ज की समस्या को दूर करने में उपयोगी होता है।
4. त्वचा के लिए फायदेमंद शिकंजी में नींबू का प्रयोग होने की वजह से इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होती है जो स्किन को रीजेनोवेट करने में बहुत काम आता है। गर्मी के मौसम में स्किन से होने वाले प्रॉब्लम को भी शिकंजी दूर करता है और त्वचा में निखार लाता है।

No comments:
Post a Comment