BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला माली समाज विकास परिषद द्वारा मनायी गयी अंबेडकर जयंती एवं महात्मा फुले जयंती के पश्चात समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, April 16, 2022

जिला माली समाज विकास परिषद द्वारा मनायी गयी अंबेडकर जयंती एवं महात्मा फुले जयंती के पश्चात समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन...


रेवांचल टाइम्स - जिला माली समाज विकास परिषद के प्रचार मंत्री विजय घोरसे (गब्बर), गणेश कारटे द्वारा बताया गया कि दिनांक 14 अप्रैल 2022 गुरूवार को माली समाज भवन बरारीपुरा में संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ. भीमराव जी अंबेडकर की 131 वीं जयंती मनायी गई । साथ ही महात्मा फुले जी की जयंती के पश्चात समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें महात्मा फुले भवन जनभागीदारी व सामुदायिक  भवन  लोनिया  करबल  वार्ड नंबर 40 की चाबी जिला माली समाज अध्यक्ष भाऊराव चरपे द्वारा भवन संचालक मंडल के प्रभारी सत्येन्द्र सेमेकार व विजय घोरसे (गब्बर) को सौंपी गयी । साथ ही समीक्षा बैठक में महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर घोषणा की गयी थी कि जिला माली समाज का सदस्यता अभियान दिनांक 20.04.22 से शुरू किया जायेगा, उसी घोषणा के तहत जिला माली समाज की सदस्यता दिनांक 20.04.22 से बरारीपुरा माली समाज भवन में शाम 6 बजे  से 7 बजे तक प्रतिदिन ली जा सकती है । अतः समाज के सभी सामाजिक बंधुओं से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर फार्म भरें एवं 100 रूपये जमाकर रसीद प्राप्त करें, साथ में आधार कार्ड की प्रति जरूर लावें । 

हनुमान जयंती के अवसर पर गदा यात्रा का

 स्वागत करेगा - माली समाज

छिंदवाड़ा - जिले के विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा आज दिनांक 16 अप्रैल को गदा यात्रा निकाली जा रही है । इस अवसर पर जिला माली समाज के सभी कार्यकारिणी सदस्यों से अपील है कि प्रातः 11 बजे पवार होटल के पास पहुॅचकर इस गदा यात्रा का स्वागत करें । 

माली समाज महात्मा फुले भवन मांगलिक कार्यो हेतु उपलब्ध रहेगा


छिंदवाड़ा जिला माली समाज द्वारा जनभागीदारी से निर्मित लोनिया वार्ड नंबर 40 में स्थित माली समाज महात्मा फुले भवन सामाजिक कार्यो, मांगलिक कार्यो, और सामाजिक बंधु एवं आम लोगों के किसी भी कार्यक्रम के लिये उपलब्ध रहेगा । इस हेतु जिला माली समाज कार्यकारिणी एवं संचालक मंडल से संपर्क कर सकते हैं ।

No comments:

Post a Comment