Breaking

revanchal times new

भारतीय बौद्ध महासभा सवरनी में मनायेगी डाॅ.आम्बेडकर जयंती...




रेवांचल टाइम्स - भारतीय बौद्ध महासभा प्रदेश प्रवक्ता रमेश लोखंडे द्वारा बताया गया कि  सौंसर क्षेत्र के ग्राम सवरनी में डाॅ.बाबा साहब आम्बेडकर जी की 131 वीं जयंती समारोह का आयोजन भारतीय बौद्ध महासभा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पाटिल की उपस्थिति  में दिनांक 17 अप्रैल शाम 6 बजे से  डाॅ.आम्बेडकर जयंती पर  उद्बोधन एवं शाम 7 बजे से भीम क्रांति की बुलंद आवाज राष्ट्रीय प्रबोधनकार विकास राजा  इनका क्रांतिकारी प्रबोधन कव्वाली का कार्यक्रम किया जावेगा । समारोह पर प्रमुख अतिथि मोनिका ब्टट्ी प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली ,भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष धम्मरत्न सोमकुंवर ,प्रदेश अध्यक्ष बी.टी.गजभिये ,प्रदेश महासचिव चिन्तामन पगारे ,विदर्भ पत्रकार संघ अध्यक्ष चन्द्रशेखर भीमटे ,बौद्ध संघ जिलाध्यक्ष एड.संजय खोबागढे़ ,वरिष्ठ पत्रकार पी.के.एस.गुरवे ,विशिष्ट अतिथि भारतीय बौद्ध महासभा प्रदेश प्रवक्ता रमेश लोखंडे ,प्रदेश सचिव बाबाराव चारे ,प्रदेश सदस्य एस.आर.शेंडे ,वरिष्ठ समाजसेवक सतीश गोंडाने ,सौंसर तहसील अध्यक्ष विनोद धनराज, पांढुर्णा तहसील अध्यक्ष सुभाष सहारे ,जिला उपाध्यक्ष राजेश सांगोडे ,ई.एन.टेम्बुलकर ,परासिया तहसील अध्यक्ष हरिदास पाटिल ,छिन्दवाड़ा तहसील अध्यक्ष मनोहरराव नारनवरे ,जिला महासचिव अशोक डोंगरे ,जिला कोषाध्यक्ष राजरतन बागडे़, दिलीप परतेती , महादेव बागडे़ ,सुरेश बौद्ध ,राहुल वाहने ,विजय घाटोड़ ,विजय शेंडे ,इंजी.संजय सोमकुंवर ,चन्दू सनेसर ,डाॅ.राजेश सोमकुंवर ,लीलाधर सोमकुंवर ,गणेश रंगारे , गोविंदा दुखारे सहित कई समाजसेवी डाॅ.आम्बेडकर जयंती पर उपस्थित होंगे। कार्यक्रम अध्यक्ष राजकुमार गजभिये द्वारा जिले की तमाम उपासक उपासिका एवं भीमसैनिकों से भारी संख्या में उपस्थित होने की अपील की हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new