BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोविड काल में अपने परिजनों को खोने वाले बच्चों ने किया कान्हा राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, April 24, 2022

कोविड काल में अपने परिजनों को खोने वाले बच्चों ने किया कान्हा राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण

मण्डला 24 अप्रैल 2022



कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार कोविड-19 से अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों को जिला प्रशासन द्वारा कान्हा राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण कराया गया। ये बच्चे मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना एवं पीएम केयर योजना के तहत 24 अपै्रल को कान्हा भ्रमण के लिए रवाना हुए। बच्चे उत्साह पूर्वक कान्हा राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण किए। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 से अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों को जिले के वन्य जीव एवं प्राकृतिक संपदा से परिचित कराया गया। बच्चे भी अपने कान्हा भ्रमण के दौरान आनंद एवं प्रकृति प्रेम से अवगत भी हुए। भ्रमण के दौरान तहसीलदार बिछिया श्री सिंह, अधीक्षक भू-अभिलेख श्री तिवारी, प्रभारी विनायक पांडे, संरक्षण अधिकारी रितेन्द्र बघेल एवं अंजली कुशराम उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment