BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
10 रुपये के नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, April 24, 2022

10 रुपये के नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़




रेवांचल टाइम्स:दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नकली सिक्के बनाने वाली फैक्टरियों का भंडाफोड़ किया है. इनमें से एक मुंडका और दूसरी दादरी में चल रही थी. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक गुप्त सूचना के आधार पर मुंडका और दादरी में छापेमारी कर भारतीय मुद्रा के नकली सिक्के बनाने वाली फैक्टरी पर छापेमारी की है. पुलिस की छापेमारी में गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है.

सेल के डीसीपी राजीव रंजन के मुताबिक मुंडका और दादरी में छापेमारी के बाद 10 रुपए के एक लाख से ज्यादा के नकली सिक्के बरामद किए हैं. डीसीपी राजीव रंजन के मुताबिक स्पेशल सेल की टीम को दिल्ली के मुंडका एरिया में नकली भारतीय मुद्रा के सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री की सूचना मिली थी. जिसके बाद सेल की टीम ने मुंडका एरिया में छापेमारी कर नरेश कुमार नाम के युवक को गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद पुलिस ने नरेश की निशानदेही पर दादरी एरिया में भी छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में सिक्का बनाने वाली डाई, प्रेशर मशीन, अधछपे सिक्के, सरकारी स्टांम्प, 500 किलो से जायदा रॉ मैटेरियल आदि सामान बरामद हुआ है. इस मामले में पुलिस ने आइपीसी 232, 243 सेक्शन के तहत मामला दर्ज किया है.

No comments:

Post a Comment