मण्डला 24 अप्रैल 2022
प्रमुख सचिव म.प्र.
शासन ने समस्त जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया है कि सभी
जिला, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में आवास स्वीकृति एवं निर्माण हेतु ’आवास सुविधा पखवाड़ा’ मनाया जायेगा। आवास सुविधा पखवाड़े
में अनेक गतिविधियां संचालित की जायेगी जिसकी मॉनिटरिंग जनपद तथा जिला स्तर पर
स्थापित कन्ट्रोल रूम के माध्यम से की जायेगी। उन्होंने कहा है कि विगत वर्षों के
निर्माणाधीन आवासों की हितग्राहीवार समीक्षा करते हुए प्रत्येक आवास को शीघ्र
पूर्ण करवाने के लिए रणनीति बनाकर, कार्य किया जाये। प्रत्येक ग्राम पंचायत में ऐसे हितग्राही, जिन्हें पिछली किश्त मिले हुए 45 दिवस से अधिक हो चुके है, उन्हें अविलंब आगामी किश्त जारी
करवाना सुनिश्चित करें। निर्माणाधीन आवासों की जियोटेगिंग, आर्डरशीट बनना तथा एफटीओ के माध्यम
से राशि अंतरित होना, की कार्यवाही प्रत्येक स्तर पर अविलम्ब संपादित की जाए। हितग्राही को आवास
निर्माण में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही हो, तो उसका त्वरित निराकरण करते हुए आवास निर्माण में
गति प्रदाय करना। आवास प्लस की स्थाई प्रतीक्षा सूची में दर्ज समस्त नामों का
शत-प्रतिशत पंजीयन किया जाना। आवास प्लस की स्थाई प्रतीक्षा सूची से प्रत्येक
ग्राम पंचायत में प्रदत्त लक्ष्य अनुसार स्वीकृति शतप्रतिशत जारी किया जाना। आवास
प्लस के लक्ष्य अनुसार प्रत्येक ग्राम में सेंटरिंग सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित
करवाना। मैदानी अमलों को निरंतर भ्रमण के निर्देश देते हुए पखवाड़े में जियोटेगिंग
करवाना सुनिश्चित करना। जिले द्वारा पखवाड़े में ब्लॉक तथा कलस्टर स्तर पर
हितग्राहियों के लिए योजना से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित किया जाना। प्रशिक्षण में
स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाये। समस्त कार्यपालन यंत्री एवं
उनका मैदानी अमला यह सुनिश्चित करेगा कि ऐसे निर्माणाधीन आवास जिन्हें तृतीय किश्त
प्राप्त हो चुकी है, उन्हें शत-प्रतिशत सेंटरिंग सामग्री प्राप्त हो सके।

No comments:
Post a Comment