BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रधान डाकघर में डिजिटल भुगतान सेवा शुरू - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 25, 2022

प्रधान डाकघर में डिजिटल भुगतान सेवा शुरू

मण्डला 25 अप्रैल 2022


अधीक्षक डाकघर ने बताया कि प्रधान डाकघर मण्डला में 16 अप्रैल 2022 से मल्टी पर्पस काउण्टर पर रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, पार्सल, इंडियन पोस्टल आर्डर इत्यादि का शुल्क डाक सेवाओं के लिये आने वाले ग्राहक डिजिटल माध्यम से भुगतान कर सकेंगें। डाक विभाग द्वारा यह सुविधा पूरे देश के प्रधान डाकघरों में प्रारंभ की है। ग्राहक क्यूआर कोड को स्कैन कर डिजिटल माध्यम से भुगतान कर संकेंगे। इससे ग्राहकों के कार्य में लगने वाले समय की बचत होगी एवं डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलेगा।

डिजिटल भुगतान को बढावा देने के लिए वर्तमान में मण्डला प्रधान डाकघर में ही इस सेवा का प्ररांभ किया गया है। शीघ्र ही इस सुविधा का विस्तार संभाग के अन्य दूसरे डाकघरों में भी किया जायेगा। इससे ग्राहकों के समय की बचत होगी एवं चिल्हर या पैसों की किल्ल्त इत्यादि का सामाना नहीं करना पड़ेगा।


No comments:

Post a Comment