BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आबकारी बल ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में की छापामार कार्यवाही अपराध में संलिप्त 5 व्यक्तियों के विरूद्ध मामला दर्ज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 25, 2022

आबकारी बल ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में की छापामार कार्यवाही अपराध में संलिप्त 5 व्यक्तियों के विरूद्ध मामला दर्ज

मण्डला 25 अप्रैल 2022


जिला आबकारी अधिकारी सीमा धुर्वे कश्यप स्वयं आबकारी बल के साथ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत विश्वकर्मा हॉटल, कछवाहा हॉटल बिंझिया, हॉटल हागगंज, अन्नपूर्णा हॉटल पुरवा एवं ग्रीन पार्क हॉटल रामबाग में छापामार कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान 91 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं मसाला, विदेशी मदिरा विभिन्न ब्रांडों के 4 बोतल एवं 34 पाव तथा हंटर बीयर की 48 बोतल बरामद किये गये। इस अपराध में संलिप्त 5 व्यक्तियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के अन्तर्गत मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक ओमकार सिंह मार्काे, आबकारी मुख्य आरक्षक हरे सिंह उईके, आबकारी आरक्षक केशव हिडाऊ, महेश पटैल, राजेन्द्र खाण्डेलकर, विजय कमलेश, शकुन्तला सैयाम, ममता बैरागी उपस्थित रहे। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी नजर रखते हुए अवैध, जहरीली शराब के विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम हेतु निरंतर गश्त एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।


No comments:

Post a Comment