मण्डला 25 अप्रैल 2022
आर.एस. शर्मा
प्रधान जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला के आदेशानुसार जिला न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
डी.आर. कुमरे के द्वारा जिला जेल का निरीक्षण किया गया। साथ ही जिला जेल मण्डला
में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डी.आर. कुमरे ने बंदियों
के अधिकार, गरीबी उन्मूलन योजना के बारे में बताया। साथ ही प्लीबार्गेनिंग योजना एवं
मिडिएशन और बंदियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही बंदियो को निःशुल्क विधिक सेवा
योजना और विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं के बारे में बंदियों को जानकारी
दी।

No comments:
Post a Comment